आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. फिर से बढ़ा तापमान. दिन में निकल रही तेज धूप, रक्षाबंधन वाले दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग के ये हैं अब पूर्वानुमान..
आगरा में गमी ने एक बार फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. दो दिन से निकल रही चमकीली धूप इतनी तेज है कि उसमें खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है. तापमान फिर से बढ़ गया है. शाम और सुबह के समय उमसभरी गर्मी पड़ रही है. हवाएं चल नहीं रही हैं.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार रक्षाबंधन वाले दिन यानी 9 अगस्त को आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं 11 अगस्त को भी भारी बारिश के संभावना है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/08/25) 35.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/08/25) 26.6
Departure from Normal(oC) -0.2