आगरालीक्स…आगरा में युवक घरवालों को बिना बताए पहुंच गया कीठम रेलवे स्टेशन. पुलिस को मिली लापता की सूचना, तीन घंटे में युवक को ढूंढ निकाला
आगरा में एक युवक घरवालों को बिना बताए कहीं लापता हो गया था. पुलिस को इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली. इस पर थाना सिकंदरा पुलिस ने युवक की तलाश की तो उसके कीठम रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली. पुलिस ने तीन घंटे तक चलाए सर्च आपरेशन में युवक को यहां से तलाश लिया और थाना सिकंदरा पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. परिजन थाने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया.