Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews
आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों का हो ठहराव. केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर बरहन जंक्शन, जलेसर, अवागढ़ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव के साथ आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की मांग की है.

पत्र में लिखा है कि बरहन जंक्शन स्टेशन पर क्षेत्रीय जनता की मांग है कि बरहन में कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव दोनों तरफ से अप एवं डाउन में किया जाए। साथ ही जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर टाटा मूरी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए तथा कोरोना काल में आगरा-बरेली एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है. अत: पुन: शुरू करने का कष्ट करें। इस ट्रेन से आम जनता गंगा स्नान हेतु जा सके. इसके अलावा उन्होंने आगरा-एटा पैसेंजर का ठहराव कुसवा एवं टेहू स्टेशनों पर किए जाने पर आभार भी जताया है. उन्होंने कहा कि अवागढ़ रेलवे स्टेशन, जो बड़ा कस्बा पुलिस स्टेशन एवं ब्लॉक मुख्यालय है, उस पर भी आगरा-एटा पैसेंजर (51901 / 51902) का दोनों तरफ से ठहराव आवश्यक है.

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!