आगरालीक्स…आगरा के द पॉलीकिड्स में नन्हे—मुन्नों ने खेल महोत्सव में अपने उत्साह और आत्मविश्वास से किया प्रतिभा का प्रदर्शन…
दयालबाग स्थित द पॉलीकिड्स स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्रथम वार्षिक खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित कर की। मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता ने कहा कि खेलो से बच्चो के स्वास्थ्य के साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, ऊर्जा और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना सराहनीय है।

निदेशक रश्मि अग्रवाल ने बताया बताया कि खेल महोत्सव में बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, फ्रॉग रेस, सैक रेस, क्रॉलिंग रेस, मशाल परेड, डांस और क्रो रेस जैसी कई रोचक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। सैक रेस (अभिभावक वर्ग) में प्रथम स्थान सबद स्वरूप, भोपाल सिंह चाहर, मनजीत सिंह, राजकुमार त्यागी, द्वितीय सरकार सरन, आकाश रहे। क्रॉलिंग रेस (अभिभावक वर्ग) में प्रथम दर्शन दयाल, द्वितीय राहुल शाक्य, तृतीय सरकार सरन रहे। क्रो रेस में प्रथम काव्या राठौर, मानसी राजपूत, वादन्या सिंह, आद्विक अग्रवाल, आयांश शाक्य, हर्षिका माथुर, द्वितीय भाविक बघेल, भूमिका बघेल, पार्थ गुप्ता, ओजस्वी, देवायु, यथार्थ सिन्हा और तृतीय लक्ष्य चौधरी, माईशा सिंह, जैकब, सार को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीर्घा सूद ने अपने संबोधन में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों के लिए हमेशा सक्रिय एवं आत्मविश्वासी बने रहने के लिए प्रेरित किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यवस्था शिक्षिका काजोल बंसल व स्नेहा कुमारी ने संभाली।