आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने किया बेचैन. चिपचिपी गर्मी में नहीं हो रहा पसीना बंद. बारिश का इंतजार…मौसम विभाग ने जताए ये आसार
आगरा में दो दिन से उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने तापमान में कमी लाकर राहत दी लेकिन बुधवार से उमसभीर गर्मी ने लोगों को और ज्यादा परेशान कर दिया है. चिपचिपी गर्मी के कारण पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. तापमान भले ही समान्य से कम चल रहा हो लेकिन इस पसीनेवाली गर्मी ने बेचैनी बढाई है. आगरा के लोग एक बार फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे कि उन्हें इस गर्मी से राहत मिल सके.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा दो दिन बाद फिर से अच्छी बारिश की उम्मीद है.