आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी सहायता. छोटे-छोटे विवादों में समझौते के लिए लागू हुई एलएडीसीएस. सेवा…जानिए क्या है ये और किसको मिलेगा लाभ
योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को फ्री कानूनी सहायता देने और छोटे-छोटे विवादों को समझौते के आधार पर निटाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत दो वर्ष के लिए कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) को लागू किया है. योगी सरकार ने जनता को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि आपराधिक मामलों में आमजन को कानूनी सहायता प्रदान की जा सके.
जानिए इसका उद्देश्य
एलएडीसीएस को लागू करने का उद्देश्य समाज के कमजोर और र्बिल वर्गों को प्रभावी और कुशल कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए न्यायालय आधारित कानूनी सेवाओं को मजबूत करना है. किसी व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध व्यापार से पीड़ित इसका सीधा लाभ ले सकेगा.

ये लोग उठा सकेंगे लाभ
प्रदेश की पीड़ित महिलाएं, बेटियां और बच्चे
दृष्टिहीनता, कुष्ठ रोग, बहरेपन, दिमागी कमजोरी आदि निर्योग्यता से ग्रस्त व्यक्ति एवं खानाबदोश व्यक्ति
सामूहिक आपदा, जातीय हिंसा, वर्गीय अतयाचार, बाढ, अकाल, भूकम्प, औद्योगिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति
औद्योगिक कामगार
किशोर अपचारी अर्थात 18 वर्ष तक की आयु के बालक
अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति
सुरक्षा गृह, मानसिक अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में भर्ती मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति
ऐसा व्यक्ति जिसकी आय वार्षिक तीन लाख रुपये से कम हो
जानिए क्या है एलएडीसीएस और कैसे होगा काम
एलएडीसीएस मुख्यतः जिले अथवा मुखयालय में आपराधिक मामलों में विशेष रूप से कानूनी सहायता प्रदान करने का कार्य करता हे. सभी सत्र न्यायालयों, विशेष न्यायालयों, मजिस्ट्रेट न्यायालयों तथा कार्यकारी न्यायालयों में सभी विविध कार्यों सहित प्रतिनिधित्व, परीक्षण और अपील कर सकेंगे.