आगरालीक्स…आगरा में जुमे की नमाज पर लहराया तिरंगा. आतंकवाद और पाकिस्तान के खात्मे की मांगी दुआ. हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है. भारत की ओर से पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की गई जिसमें करीब 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं. वहीं गुरुवार रात को पाकिस्तान ने भारत के जम्मू, जैसलमेर, पंजाब आदि में बमबारी की. इसको लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. आगरा में आज जुमे की नमाज पर आतंकवाद के खात्मे की दुआ की गई.आगरा की शाही जामा मस्जिद में जुमे क नमजा पर बड़ी संख्या में नमाजी तिरंगा लेकर पहुंचे. नमाज में उन्होंने जंग में भारत की जीत की दुआ की तो वहीं तिरंगा लहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के के नारे लगाए. इस दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा. लोगों का कहना था कि इस समय पूरा देश एकजुट है.