आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज की रहने वाली महिला ट्रेनों में करती थी चोरी. यात्रियों के आभूषण और कीमती सामान कर देती थी पार…पुलिस को इसके पास से 4 लाख के चोरी के आभूषण मिले
मथुरा की थाना जीरआरपी ने ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों के आभूषण और कीमती सामान चोरी करने वाली महिला बदमाश को अरेस्ट किया है. इस महिला पर पूर्व में जीआरपी थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं. महिला के पास से करीब चार लाख रुपये के चोरी के आभूषण भी मिले हैं.जीआरपी मथुरा जंक्शन जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता सविता थाना शाहगंज आगरा को रेलवे स्टेशन मथुरा जं0 प्लेटफार्म नं. 8 पर आगरा साइड से गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से कीमती आभूषण बरामद किए गए. जिनकी अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रूपये है. विधिक कार्यवाही करते हुए महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
ये सामान बरामद1.एक अदद चैन वजन लगभग 10 ग्राम पीली धातु
2.एक जोडी कान के बाली वजन लगभग 3 ग्राम पीली धातु
3.एक अदद मंगलसूत्र वजन लगभग 10 ग्राम पीली धातु मय मोती
4.एक अदद अंगूठी वजन लगभग 4 ग्राम व टीका वजन लगभग 2.5 ग्राम
5.एक जोडी सफेद धातु की पायल वजन लगभग 40 ग्राम
सफेद धातु की 01 जोड़ी बड़ी पायल
एक जोड़ी पतली पायल, 02 पायल टूटी हुई तथा 04 विछुआ