आगरालीक्स…आगरा में आटो पार्ट्स की दुकान में चोरी. लाखों का माल चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां एक आटो पार्ट्स की दुकान में से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया. चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और सामान चोरी कर ले गए. सीसीटीवी में भी चोर चोरी करते हुए कैद हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रामबाग टेड़ी बगिया रोड पर अरोरा पेट्रोल पंप के पास श्री कृष्णा आटो पार्ट्स की दुकान है. इसके संचालक बलराम सिंह निवासी नगला किशनलाल हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे जब वह दुकान पर पहुचे तो दुकान के ताले टूटे मिले. अंदर जाकर देखा तो माल बिखरा हुआ था और कई महंगे पार्ट्स गायब थे. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की.
सीसीटीवी में तीन चोर दुकान के अदंर घुसकर काउंटर के आसपास रखे सामान को भरते हुए नजर आ रहे हैं. 15—20 मिनट तक चोर आराम से दुकान में रहे. दुकान के अनुसार चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए हैं. आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.