आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी में फिर मेनहॉल के कारण हुए हादसे का लाइव वीडियो. मेनहॉल के ऊपर चिने पत्थर से टकराकर गिरे बाइक सवार महिला पुरुष. 10 दिन पहले भी हुआ था हादसा
आगरा की राजा की मंडी में एक मेनहॉल काफी समय से हादसे का कारण बना हुआ है. रविवार को एक्टिवा सवार महिला पुरुष यहां से गुजर रहे थे तभी मेनहॉल के ऊपर रखे पत्थर से टकराकर इनका वाहन असंतुलित होकर गिर गया जिससे एक्टिवा पर बैठी महिला नीचे गिर गई. आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को संभाला. गनीमत रही कि कोई ज्यादा चोट नहीं आई. लेकिन ये कोई पहली घटना नहीं है, 10 दिन पहले भी इसी मेनहॉल से टकराकर एक बाइक सवार पति पत्नी बाइक सहित गिर गए. दोनों के चोट भी आई थी. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस यह मेनहॉल पहले खुला हुआ था और तब भी हादसे होते थे. 10 दिन पहले हुई घटना के बाद इसपर पत्थर रखकर पाट दिया गया था लेकिन ये पत्थर इतना ऊंचा है कि ये भी हादसे का कारण बन गया है. दुकानदारों का कहना है कि इस मेनहॉल को सही तरह से बंद किया जाए जिससे कि ये हादसे का कारण बार बार न बने.