आगरालीक्स…. दर्दनाक, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत।

मथुरा के बल्देव क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बल्देव से राया की तरफ सवारियों को लेकर ईको जा रही थी, रास्ते में ईको अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में तीन की मौत
स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को बाहर निकाला। खून से लथपथ लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।