नईदिल्लीलीक्स…फिल्म अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मंगेतर संग कार से जाते समय हादसे में मौत। अभिनेता नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत।

वैभवी मंगेतर के साथ जा रही थी, खाई में जा गिरी कार
साराभाई वर्सेज साराभाई की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ कार से हिमाचल प्रदेश गई थी, जहां एक अंधे मोड़ पर उनकी कार बेकाबू होकर खाई में गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
फिल्म निर्माता जेडी मजेठिया ने दी जानकारी
हादसे की जानकारी फिल्म निर्माता जेडी मजेठिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वैभवी उपाध्याय को साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मीन की भूमिका के लिए जाना जाता है। मंगेतर के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
नितेश की जान शूटिंग के दौरान गई
दूसरी ओर अभिनेता नितेश पांडे का आज कार्डियक अरेस्ट से मुंबई में निधन हो गया। वह 51 साल के थे और टीवी इंडस्ट्रीज का जाना-पहचाना चेहरा थे। दोनों के निधन पर फिल्मी दुनिया में शोक का माहौल है।