आगरालीक्स …Agra News: आगरा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वागत के लिए पर्यटन कारोबारी, जूता कारोबारी और भाजपा नेता बिना अनुमति एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में पहुंच गए। सचिवालय ने किया जवाब तलब। ( Agra News: Three unauthorized person welcome Vice President Jagdeep Dhankhar in Agra#Agra )
आगरा के जीआईसी मैदान पर रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष शंकर राव शिंदे शामिल हुए। दोपहर 1.40 बजे खेरिया एयरपोर्ट स्टेशन पर पहुंचे, उनके स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति सचिवालय से 11 लोगों की सूची भेजी गई थी।
स्वागत किया और फूल भी भेंट किया
उपराष्ट्रपति सचिवालय से आगमन औरजाने के समय स्वागत के लिए 11 लोगों की सूची भेजी गई। मगर, सूची में नाम ना होने के बाद भी पर्यटन कारोबारी संजय अरोड़ा, जूता कारोबारी सोनू कक्कड़, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल स्वागत करने पहुंच गए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पुष्प भेंट किए।
आगरा प्रशासन से मांगी जानकारी
इस मामले में उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा आगरा प्रशासन से जवाब तलब किया है, एयरफोर्स स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, इस पर एडीएम प्रोटोकॉल ने एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है।