आगरालीक्स…आगरा में लॉयन्स इंटरनेशनल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा रैली, आगरा, मथुरा, इटावा के 35 लॉयन्स क्लब ने लिया भाग
जिधर नजर दौड़ाओ हर ओर देश की शाम तिरंगा लहरा रहा था। भारत माता के जयकारों संग देश भक्तों की टोली थी। लॉयन्स इंटरनेशनल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली का आयोजन भगवान सिनेमा चौराहे से लेकर शहीद स्मारक तक किया गया। जिसमें आगरा मथुरा इटावा के 35 लॉयन्स क्लबों के 500 से अधिक सदस्यों ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।
रैली का शुभारम्भ डिस्ट्रिक गवर्नर सुनीता बंसल व नवनीत बंसल ने झंडा दिखाकर किया। देशभक्ति गीतों पर झूमते गाते सभी सदस्य केसरिया, श्वेत व हरे रंग के परिधान पहनकर रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर भारत माता सहित नौ आकर्षक झांकिया (पर्यावरण, शहीद भगत सिंह, भारत के वीर शहीज जवानों की झांकियां) भी निकाली गईं। पर्यावरण की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार लॉयन्स क्लब आगरा कॉनरॉय, द्वितीय पुरस्कार लायन्स क्लब आगरा विश्वास, तृतीय पुरस्कार लॉयन्स क्लब आगरा समपर्ण को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नवनीत बंसल, अमरीश सरीन, अजय बंसल, सीपी सिंघल, केके पालीवाल, गोगेश कंसल, रविन्द्र शाह, शुचिता बंसल, भानू अग्रवाल, शोभा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।