आगरालीक्स…आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी इस पदक से नवाजे जाएंगे. स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की घोषणा…ट्वीट कर एसएसपी आगरा के लिए कही ये बात
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ण सेवा पुलिस पदक से नवाजे जाने की घाषणा की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी आगरा के एसएसपी की तारीफ करते हुए उनके कार्य की सराहना की.

सीएम ने ट्विटर पर की एसएसपी के कार्य की सराहना
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को मुख्यमंत्रती उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की और ट्वीट कर एसएसपी आगरा के कार्य की सराहना की. एसएसपी के साथ ही पांच पुलिस अधिकारियों को यह मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया जाएगा. सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक का सम्मान आप सभी की कर्मठता, उत्कृष्ट सेवा भावना व अटूट कर्तव्यपरायणता को रेखांकित करता हे. आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा, समर्पण और अनुशसन की गौरवशाली परंपरा के श्रेष्ठ प्रतिनिधि हैं.