आगरालीक्स…. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में अपर जिला जज की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल।

अपर जिला जज एडीजी पॉक्सो, मैनपुरी पूनम त्यागी दो दिन की छुटटी अपने घर गाजियाबाद गईं थी। वह मंगलवार को वह कार से अपने ड्राइवर के साथ मैनपुरी जा रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा से शिकोहाबाज की तरफ कार जा रही थी, एक्सप्रेस वे पर शिकोहाबाद में उनकी होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई।
एडीजी पॉक्सो पूनम त्यागी की मौत
कार से एडीजी पॉक्सो मैनपुरी पूनम त्यागी और मेरठ निवासी ड्राइवर सचिन निवासी मेरठ को बाहर निकाला। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने एडीजी को म्रत घोषित कर दिया। ड्राइवर सचिन का इलाज चल रहा है।