आगरालीक्स ..वीडियो ..आगरा में रॉंग साइंड स्कूटी से आ रहे युवक को रोकने पर ट्रैफिक कर्मी से भिड़े, कुछ देर बाद ही कान पकड़े थाने में दिखाई दिए युवक।
आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में बुधवार रात को ट्रैफिक कर्मी रॉंग साइड आ रहे वाहन चालकों को रोक रहे थे। इसी दौरान स्कूटी से एक युवक आया, ट्रैफिक कर्मी से युवक को रोक लिया। इसे लेकर विवाद हो गया, आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक कर्मी के साथ अभद्रता कर दी। ट्रैफिक कर्मी ने स्कूटी चालक को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग गया।
दो युवक किए गए अरेस्ट
थाना रकाबगंज पुलिस ने स्कूटी सचालक दो युवकों को अरेस्ट कर लिया, पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो में दोनों युवक थाने से कान पकड़कर लंगड़ाते हुए बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं।