नईदिल्लीलीक्स… वीडियो देखें, दिल्ली खराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, भावुक हुए पूर्व सीएम आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट जाएगी।
दिल्ली के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के राउज एवेन्य कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य को आरोप मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि प्रथम द्रश्यता कोई भी आपराधिक षडयंत्र नहं मिला है। कोर्ट के फैसले के बाद आप समर्थकों ने जश्न मनाया वहीं, अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए, कहा कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं।
मनी लॉड्रिंग मामले में अभी राहत नहीं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अभी मनी लॉड्रिंग के मामले में राहत नीं मिली है।