आगरालीक्स…Agra News: आगरा में घने कोहरे में स्ट्रैची ब्रिज पर ट्रक के नीचे आए दो बाइकर सवार, बेलनगंज में दुकान से टकराया ट्रक। ( Agra News: Two bike stuck in truck due to fog, Truck hit in shop, Video#Agra )
आगरा में कई दिनों बाद शनिवार रात से घना कोहरा छाने से दृश्यता कम होती गई, इससे रात में वाहन रेंग रेंग कर चलने लगे। स्ट्रैची ब्रिज से यमुना पार में घाट की तरफ से ट्रक बेलनगंज की तरफ आ रहा था, ट्रक चालक ने आगे चल रहे दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक ट्रक के नीचे आ गईं, ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन तब तक आधे से ज्यादा बाइकों का हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया। ट्रक को बंद कर चालक फरार हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुकान से टकराया ट्रक
रात में बेलनगंज चौराहे पर ट्रक के बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। ट्रक शौचालय से टकराने के बाद एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया।