आगरालीक्स:…वीडियो देखें, आगरा में हाईवे पर डंपर और कंटेनर में भीषण भिड़त के बाद लगी आग, दो की मौत, बाइक सवार को भी चपेट में लिया।
आगरा अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह खंदौली में अलीगढ़ की तरफ से आ रहा कंटेनर आगरा की तरफ से जा रहे डंपर से टकरा गया। कंटेनर और डंपर की भीषण भिड़त के बाद आग लग गई, कंटेनर ने बाइक को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें बेकाबू होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
ड्राइवर सहित दो की मौत
आग की लपटें बेकाबू होने पर दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। हादसे में ड्राइवर सहित दो की मौत हुई है। जबकि बाइक सवार घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।