Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Two doctors arrested in Etah for extorting money in the name of medical tests…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Two doctors arrested in Etah for extorting money in the name of medical tests…#agranews

587

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर को पुलिस भर्ती में पैसे मांगने के आरोप में किया अरेस्ट. प्रतिष्ठित डॉक्टर के हैं बेटे. फिटनेस में फेल होने का भय दिखाकर हो रही थी वसूली…दो हिरासत में

आगरा के डॉक्टर अनुभव अग्रवाल को पुलिस भर्ती में मेडिकल परीक्षण के दौरान फिटनेस में पास कराने के नाम पर वसूली करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षण के दौरान यह बड़ा फर्जीवाड़ा एटा जिले में सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद एटा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सुमित्रा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा. यहां भर्ती अभ्यर्थियों से पैसे लेकर फिट करने का खेल चल रहा था. छापे में दो डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी की डीवीआर जब्त की गई है.

पुलिस को इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब हुई जब नगर कोतवाली प्रभारी के व्हाट्सअप पर कुछ वीडियो भेजे गए. इन वीडियो में डॉक्टरों द्वारा भर्ती अभ्यर्थियों से पैसे लेते देखा जा रहा था. मामला सामने आते ही एटा पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू की और छानबीन के बाद दो डॉक्टरों को अरेस्ट किया. इनमें आगरा के दिल्ली गेट परिणय कुंज निवासी डॉ. अनुभव अग्रवाल और एटा के विजय नगर निवासी डॉ. राहुल वाष्र्णेय हैं. डॉ. अनुभव अग्रवाल आगरा के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ के बेटे हैं.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने मेडिकल से पहले ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को यह कहकर डराया कि वे अनफिट घोषित कर दिए जाएंगे. इसके बदले में उनेस मोटी रकम वसूली गई. यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से पैकेज डील के रूप में चल रहा था. फिलहल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!