आगरालीक्स…कर्नल सोफिया बोलीं—भारत के हमले से बचने के लिए पाकिस्तान नागरिक विमानों को बना रहा ढाल. 36 जगहों पर 300—400 ड्रोन से की घुसपैठ की कोशिश, भारत के हमले में पाकिस्तान का एडी रडार नष्ट
आपरेशन सिंदूर को लीड कर रहे कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शुक्रवार को भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत के हमले से बचने के लए पाकिस्तान अपनी यात्री विमानों को ढाल बना रहा है. वह अपने एयरस्पेस से यात्री विमानों को उड़ा रहा है लेकिन भारत संयम से काम ले रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस का कई बार उल्लंघन किया, उसने पश्चिमी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारत ने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है.पाकिस्तान ने तुर्किए ड्रोन का किया इस्तेमाल
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के तंगधार, उरी, पुंछ, मेंढर, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी कैलिबर आर्टिलरी गन और सशस्त्र ड्रोन का इस्तेमाल करके नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी की है. पाकिस्तान ने तुर्किए ड्रोन का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कार्रवाई में भातर के कई जवान हताहत हुए हैं और कई घायल. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि आईबी और एलओसी पर पाकिस्तान ने 36 जगहों पर 300—400 ड्रोनों का घुसपैठ की कोशिश की लेकिन भारत ने इनमें से कई ड्रोन मार गिराए हैं.
इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी हमले के जवाब में हमने पाकिस्तान में चार अटैक किए. पाकिस्तान के रक्षा स्थलों पर ड्रोन लांच किए गए. इनमें से एक ड्रोन पाकिस्तान का एडी रडार को नष्ट करने मेंसक्षम रहा.