आगरालीक्स …आगरा में एमबीबीएस के दो छात्र परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े, जानें पूरा मामला।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आवासीय संस्था आईईटी, खंदारी में एमबीबीएस की पूरक परीक्षा चल रही है। मंगलवार को आईईटी में चल रही पूरक परीक्षा में सचल दल को दो छात्रों पर शक हुआ। उन्होंने छात्रों की तलाशी ली।

जूतों में मिली नकल की पर्चिंया
सचल दल ने जांच की, दो छात्रों के जूतों में नकल की पर्चिंयां मिली। ये दोनों छात्र एफएच मेडिकल कॉलेज के बताए जा रहे हैं। सचल दल के प्रभारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि दो छात्रों से नकल की पर्चियां मिली हैं। नकल की पर्चिंयों को जब्त करने के साथ ही कॉपी सील कर दी गई हैं। इन दोनों को यूएफएम में रिपोर्ट किया गया है।