आगरालीक्स …..आगरा में प्रीमानसून की झमाझम बारिश, तूफानी हवाओं संग बारिश, गर्मी से राहत के साथ ही जलभराव, राजा की मंडी बाजार में दुकानों में घुसा गंदा पानी। 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी वीडियो के लिए क्लिक करें
आगरा में 29 मई 2022, रविवार को दोपहर 2.30 बजे मौसम बदल गया, धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी की स्पीड 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई, आंधी से पेड़, हार्डिंग भी टूट गया, तीन बजे के बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई।
3 बजे से तूफानी हवाओं के साथ प्री मानसून की बारिश
दोपहर तीन बजे से तूफानी हवाओं के साथ प्री मानसून की तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि वाहन चलाने में भी परेशानी होने लगी। बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे, 30 मिनट तक लगातार तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश धीमी हो गई। कई क्षेत्रों में बारिश तेज हुई।

30 मिनट की बारिश ने खोली पोल, जलभराव, दुकानों में घुसा गंदा पानी
30 मिनट की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। राजा की मंडी बाजार से लेकर शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव हो गया। कई कॉलोनी और बाजारों में घर और दुकानों में गंदा पानी भर गया। नालों के उफान मारने से गंदा पानी बैक होने लगा, इससे गंदा पानी घर और दुकानों में भर गया।
गर्मी से मिली राहत, तापमान में गिरावट
आगरा में शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया था, ऐसे में तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में भी गिरावट आई है। पांच से छह डिग्री तापमान नीचे पहुंच गया है, बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है।