आगरालीक्स…अब ताजमहल पर दो पर्यटक हुए बेहोश. एक को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती. 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे ताजमहल देखने. अव्यवस्थाओं और उमस ने किया बेहाल.
ताजमहल पर इस समय भीड़ उमड़ रही है. शनिवार की तरह रविवार को भी सुबह से ही ताजमहल पर भीड़ दिखाई दी. ताज के पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर सुबह से ही पर्यटकों की लाइन लगी दिखाई दी लेकिन उमस और गर्मी के कारण यहां पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रविवार को 30 हजार से अधिक सैलानी ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे लेकिन अव्यवस्थाओं से उन्हें जूझना पड़ा. उमस के कारण कई पर्यटकों की तबियत खराब हुई. दो महिला पर्यटक बेहोश होकर गिर गई जिसमें से एक सैलानी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

भीड़ का आलम काफी अधिक था जिसके कारण दोपहर करीब 12 बजे अव्यवस्थाओं से जूझकर किसी तरह ताज के भतीर पहुंची सैलानी ईशा राउत की तबीयत बिगड़ गई. बेहोश होने पर उन्हें एएसआई कर्मचारियों ने एंबुलेंस से सैलानी को निजी अस्पताल भिजवाया. इसी तरह पूर्वी गेट पर भ्ज्ञी एक महिला पर्यटक बेहोश हो गई. लेकिन कुछ देर आराम करने के बाद उसकी सेहत में सुधार हो गया.