आगरालीक्स….बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दौरान पुलिसकर्मी ने की महिला संग शर्मनाक हरकत. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने दिए जांच के आदेश
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुई भीड़ में से एक शर्मनाक वीडिया सामने आया है जिसमें एक पुलिसकर्मी महिला के साथ शर्मनाक हरकत करते हुए देखा जा रहा है. महिला ने पीछे मुड़कर पुलिसकर्मी का विरोध भी किया है. इस मामले में एसपी सिटी एमपी सिंह ने वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

बता दें कि जन्माष्टमी की अगले दिन सुबह बांकेबिहारी जी के मंदिर में मंगला आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. भीड़ का आलम इतना अधिक था कि दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई बेहोश हो गए. भारी भीड़ के दबाव से व्यवस्थाएं बिखर गईं. जिस समय हादसा हुआ उस समय मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात थे.