आगरालीक्स …आगरा में बीच बाजार में खड़े होकर रंगबाजी करने, दुकानदारों से सामान लेकर पैसे न देने वाले रंगबाज दो भाईयों को पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल, रंगबाजों से पुलिस ने जब्त किया एक किलो 400 ग्राम डायजापाम।

आगरा के थाना एत्माउददौला प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांस यमुना कॉलोनी में दो युवक नशीला पाउटर बेचने के लिए खड़े हैं। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने छोटू पंडित उर्फ ललित शर्मा और उसके भाई शिवम शर्मा को पकड़ लिया, उनके पास से एक किलो 400 ग्राम डायजापाम मिला है। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कॉलोनी में करते थे रंगबाजी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छोटू कॉलोनी में रंगबाजी करता है, उससे दुकानदार परेशान रहते थे। दुकान से सामान लेने के बाद पैसे नहीं देता था, शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे रंगबाज छोटू पुलिस कर्मी से भिड़ गया था, पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।