आगरालीक्स…. दर्दनाक, शादी में शामिल होकर स्कूटी से लौट रहे आगरा के युवकों का एक्सीडेंट, दोनों की मौत।
आगरा के तेहरा के रहने वाले सन्नी और रोहई शमसाबाद के रहने वाले लायक सिंह मथुरा में एक निजी कैंटीन में काम करते हैं। वे अपने घर आगरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे वहां से सोमवार सुबह मथुरा के लिए स्कूटी से लौट रहे थे। ( Agra News: Two youth of Agra died in road accident in MAthura)
गोवर्धन फ्लाईओवर पर स्कूटी को वाहन ने चपेट में लिया
सोमवार सुबह सन्नी और लायक सिंह स्कूटी से आगरा से मथुरा के लिए लौट रहे थे, सुबह छह बजे आगरा दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन फ्लाईओवर पर वाहन ने स्कूटी सवारों को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हादसे में दोनों की मौत हो गई।