मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले हर भक्त पर सोने की पिचकारी से पड़ेगा टेसू का रंग, जानें नई व्यवस्था। ( Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February )
ब्रज में होली का उत्सव चरम पर पहुंचने लगा है, 40 दिन के होली उत्सव में 25 फरवरी को बरसाना में लठमार होली है तो 26 फरवरी को नंदगांव में होली है। इसके बाद 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली होती है इसके लिए देश भर से लोग आते हैं। सेवायत सोने की पिचकारी में प्रसादी टेसू का रंग डालते हैं, भीड़ अधिक होने के कारण हर भक्त पर टेसू का रंग नहीं पड़ पाता है।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लगाई गई है रेलिंग
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए रेलिंग लगाई गई है, इस बार रंगभरनी एकादशी पर रेलिंग से होकर लोग अंदर जाएंगे, दर्शन करेंगे इसी दौरान सेवायत सोने की पिचकारी से टेसू का रंग डालेंगे। इससे हर भक्त पर टेसू का रंग पड़ेगा।
पांच दिन चलेगी होली
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंग भरनी एकादशी यानी 27 फरवरी से होली शुरू हो जाएगी और पांच दिन तक होली चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, परिक्रमा भी लगाते हैं।