Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Agra News: Two youths riding Activa in broad daylight tried to snatch girl’s purse…#agranews
agraleaksआगरा

Agra News: Two youths riding Activa in broad daylight tried to snatch girl’s purse…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े एक्टिवा सवार दो युवकों ने युवती का पर्स छीनना चाहा लेकिन युवती ने गिरने के बावजूद नहीं छोड़ा..लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा और कर दी सुताई…सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आगरा में एक सीसीटीवी वायरल हो रहा है जिसमें एक्टिवा सवार दो युवकों ने राह चलती हुई एक लड़की का पर्स छीनना चाहा लेकिन लड़की ने पर्स नहीं छोड़ा. वह सड़क पर गिर गई. इसके बाद राह चलते हुए लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया ज​बकि दूसरा एक्टिवा लेकर गायब हो गया. पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई की गई और पुलिस को हवाले कद दिया.

घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विजय नगर की है. एक युवती पैदल जा रही थी पीछे से काले रंग की स्कूटी पर मास्कर लगाकर दो युवक आते हैं और युवती के पास जाकर एक्टिवा को धीमा करते हैं. इस पर पीछे बैठा युवक युवती के हाथ से पर्स खींचता है लेकिन पर्स के सााि युवती भी खिंचती चली जाती हे. युवती सड़क पर गिर जाती है लेकिन वह पर्स नहीं छोड़ती है.

तभी वहां कुछ लोग आते हैं इस पर एक्टिवा सवार एक बदमाश भाग जाता है लेकिन दूसरे बदमाश को लोग पकड़ लेते हैं. इसके बाद पकड़े गए बदमाश को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाता है. हालांकि कहा जा रहा है कि चौकी से बाद में उसे छोड़ दिया गया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि लोग युवक को पीटते हुए लाए थे लेकिन उसे क्यों पीटा ये किसी ने नहीं बताया न ही उसके खिलाफ किसी ने कोई तहरीर दी है. जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 16th February 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News: Nursery and Play Centre, School of Languages ​​and School of Art and Culture celebrated their joint annual function at Dayalbagh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में नर्सरी एंड प्ले सेंटर, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस एवं...

आगरा

Rashifal Mondya, 16 February 2026

आगरालीक्स…सोमवार को मेष राशि वाले जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़ें...

आगरा

Agra Local News: Road caves in near Wazirpura Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अब वजीरपुरा सीताराम मंदिर के पास सड़क धंसी. ट्रैक्टर निकलते...

error: Content is protected !!