आगरालीक्स…आगरा से भी महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त कराने का प्रयास. उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल व रेनबो आईवीएफ ने संघ को सौंपे 4200 थैला और थाली
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सकारात्मक पहल की है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू संघ की एक थैला और एक थाली मुहिम को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, रेनबो आईवीएफ, स्मृति संस्था, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी और सेकंड चांस स्टोर ने आगे बढ़ाया है। शुक्रवार को 2100 थैला और इतनी ही थाली संघ के विभाग प्रचारक को भेंट किए।
संघ के विभाग प्रचारक आनंद जी ने बताया कि महाकुंभ में पत्ते, थर्माकोल और प्लास्टिक के कप-प्लेट, गिलास व थालियों का बड़े पैमाने पर उपयोग रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना इन चमचमाती थालियों की चमक को कई गुना बढ़ा रही हैं। भंडारा व लंगर में इनकी विशेष उपयोगिता दिखेगी। इन्हें धोकर बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि प्लास्टिक व थर्मोकोल की प्लेटों का एक ही बार उपयोग होने के कारण बार-बार कचरा फैलता जाता है।
प्रांत संयोजिका, महिला समन्वयक रेणुका डंग ने महाकुंभ का महत्व बताया और संघ के अभियान की तारीफ। कहा कि महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। संघ का अभियान सराहनीय है। इसमें हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अशोक चाैबे ने किया। संघ की पर्यावरण गतिविधि के संयोजक राघवेंद्र जी ने सभी का आभार जताया।
एक थैला और एक थाली मुहिम में रेनबो आईवीएफ की एमडी डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा, आईवीएफ विशेषज्ञ डाॅक्टर निहारिका मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ के डायरेक्टर एंब्रॉलजिस्ट डाॅक्टर केशव मल्होत्रा, डाॅक्टर अनूप दीक्षित, डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर राहुल देव शर्मा, डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे, डॉक्टर पल्लव गुप्ता, डॉक्टर राहुल यादव, आकांक्षा गुप्ता, डॉक्टर विनय मित्तल, विजयवीर, डॉक्टर शरद गुप्ता, कैलाश सिंह, प्रकाश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, डॉक्टर चक्रेश, डॉक्टर प्रशांत, डॉक्टर अनूप दीक्षित, डॉक्टर करिश्मा, डॉक्टर निकेश, डॉक्टर पंकज भाटिया, डॉक्टर युग, डॉक्टर शशांक धाकरे, डॉक्टर सुकुमार, दीपा कोचर, अनीता दुबे, इंदरजीत सिंह चौहान, शैला गुलाटी, प्राची मेहता, डॉक्टर वंदना कालरा, जया पंचोली, रंजीत पंचोली, भारती, हेमंत मल्होत्रा, डॉक्टर मानवेंद्र चाैहान, चित्राना, अंगद कोचर, नीलम सुनील, पूर्णिमा संगीत, संजीव चौबे, संतोष शर्मा, सारिका श्रीवास्तव, अनीता दुबे आदि ने सहयोग किया।