Monday , 3 March 2025
Home आगरा Agra News: Underground digging for Agra Metro may start from next month…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Underground digging for Agra Metro may start from next month…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के लिए अगले महीने से शुरू हो सकती है अंडरग्राउंड खोदाई. 8 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी. जानिए कहां से कहां तक खोदी जाएगी सड़क…

आगरा में ताजमहल से लेकर आरबीएस कॉलेज तक करीब आठ किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग बनेगी और सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए आगरा में अभी तक का रिकॉर्ड 1819 करोड़ का टेंडर दो बड़ी कंपनियों ने मिलकर लिया है।
आगरा में 2020 में मेट्रो का काम शुरू हुआ था। ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में काम चल रहा है। आगरा मेट्रो के ट्रैक के साथ ही स्टेशन बनाए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनेंगे, पहला ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और दूसरी कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा। इसमें अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। मेट्रो से जुड़े अपडेट के अनुसार अप्रैल से अंडरग्राउंड स्टेशन को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा.

Image

यहां खोदी जाएगी सुरंग
ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला, जामा मस्जिद, एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे दोनों कॉरीडोर में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए सुरंग खोदी जाएगी। ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जानी है। इसके लिए दो कंपनियों ने मिलकर टेंडर लिए हैं। सुरंग की खोदाई के लिए चार टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

अभी तक का सबसे अधिक धनराशि का टेंडर
ताजमहल से आरबीएस कॉलेज तक 7.93 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए अगस्त 2021 में टेंडर निकाले गए थे। अनुमानित लागत 2200 करोड़ थी। सात कंपनियों ने टेंडर डाले थे। इसमें से सेम इंडिया और एफकॉन कंपनी ने मिलकर टेंडर लिया है। दोनों कंपनियों ने 1819.79 करोड़ का टेंडर लिया है।

2024 तक मेट्रो ट्रायल, 2026 तक पूरा होना है का काम
आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं। इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है।

ऐसी है आगरा मेट्रो स्टेशन
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक, 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। तीन एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे
8379.62करोड़ का है आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट
29 मेट्रो चलेंगी और 87 कोच होंगे

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : 12000 Liter Sangam Jal reaches Agra, Distribution on 4th Match from Eklavaya Stadium#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में महाकुंभ संगम का 12 हजार लीटर जल...

बिगलीक्स

Agra News : 45 year old woman murdered in Agra#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में महिला की हत्या, महिला का शव...

बिगलीक्स

Agra News : Woman refuse to marry after groom demand bullet after Sindoor ceremony#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा में सात फेरे और दुल्हन की मांग...

बिगलीक्स

Agra News : Mobile ban in Exam center of UP Board#Agra

आगरालीक्स..Agra News : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान...

error: Content is protected !!