आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो की हर जगह पर होगी साफ सफाई. मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली स्वचछता की शपथ. 154वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में यूपी मेट्रो मना रहा स्वच्छता सप्ताह
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान यूपी मेट्रो के सभी कार्यालयों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को यूपीएमआरसी के प्रशासनिक भवन, ट्रांसपोर्ट नगर डिपो, कानपुर एवं आगरा प्रोजेक्ट साइट पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर वर्ष 100 घंटे स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की शपथ ली।
इस अवसर पर यूपीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “यूपीएमआरसीएल स्थापना के समय से ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ सिद्धांत का ईमानदारी से पालन कर रहा है। निर्माण चरण से लेकर संचालन, परियोजना स्थलों और मेट्रो स्टेशनों तक स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। सफाई टीम इतनी अच्छी तरह से प्रशिक्षित है कि वे मेट्रो स्टेशनों की स्वच्छता को भगवान की तरह मानते हैं।
सुशील कुमार ने कहा कि “मैं अपने सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने आसपास स्वच्छता को प्राथमिकता दें। मैं सभी को स्वदेशी कार्निवल आने और हमारे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित करता हूं।”