आगरालीक्स…आगरा के पिनाहट में बड़ा हादसा. घर के बरामदे की छत भरभराकर गिरी. 14 लोग मलबे में दबे, चार की हालत गंभीर….कुछ दिन पहले परिवार के एक व्यक्ति की हुई थी मृत्यु, घर में बैठे थे रिश्तेदार…
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुरा में बड़ा हादसा हुआ है. यहा घर के बरामदे की छत गिरने से करीब 14 लोग मलबे में दबकर घायल हुए हैं. इनमें चार की हालत गंभीर है. इस घर में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी. ऐसे में बरामदे में रिश्तेदार और परिवार के लोग बैठै थे. तभी यह हादसा हो गया. पुलिस ने घायलों को सीएचसी में एंबुलेंस से पहुंचाया. चार गंभीर घायलों को आगरा हायर सेंटर भेजा गया है.