Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News Video : Police rescue kidnapped businessman son, Nabs two #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News Video : Police rescue kidnapped businessman son, Nabs two #agranews

283

आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी के पुत्र को शादी समारोह से किया किडनैप, बेल्टों से पीटा, 15 लाख की फिरौती मांग, पुलिस ने रोहित को कराया मुक्त, प्लास से नाखून उखाड़ने की धमकी दी। वीडियो के​ लिए क्लिक करें.

आगरा के थाना इरादतनगर के गांव गढ़ी बुदधा निवासी अशोक का कोल्ड स्टोर और चीनी का काम है। उनका 17 साल का बेटा रोहित दो मई को अपने दोस्त की बहन की शादी में रोहता में गया था। तीन मई को अशोक और उनके बड़े बेटे के पास अलग अलग नंबरों से तीन फोन आए। रोहित का किडनैप करने के बारे में बताते हुए किडनैपर्स ने 15 लाख की फिरौती मांगी। रोहित के पिता ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस की गई टीमें लगाई गईं।


कार में बिठाकर ले गए किडनैपर्स
रोहित मंगलवार को अपने दोस्त की बहन की शादी में गया था, किडनैपर्स रोहित को मैरिज होम से कार में बिठाकर ले गए, पहले मथुरा लेकर पहुंचे। यहां से राजाखेड़ा धौलपुर में जंगल में ले गए। रोहित को बेल्ट से पीटा, नाखून उखाड़ने की धमकी दी।
पुलिस ने कराया मुक्त, दोस्तों ने किया किडनैप
रोहित के किडनैप होने की सूचना पर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोबाइल की लॉकेशन राजाखेड़ा में मिली, इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई, मुखबिर की सूचना पर धौलपुर बॉर्डर से रोहित को किडनैपर्स से मुक्त करा लिया। दो बदमाश भी अरेस्ट किए गए, इन्होंने अपना नाम दशरथ और देवेंद्र उर्फ भूपेंद्र बताया। ये दोनों रोहित के दोस्त हैं।
दोस्ती करने के बाद रोहित पर पैसे भी खूब किए खर्च
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रोहित से देवेंद्र और दशरथ की दोस्ती थी, रोहित पर दोनों ने पैसे भी खूब खर्च किए। वे रोहित से पैसे मांग रहे थे लेकिन रोहित ने नहीं दिए। इसके बाद किडनैप करने की साजिश रची गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Diet coach Rajan explains the causes of weight gain and obesity in Agra…#agranews

आगरालीक्स…क्या रात का खाना खाने से ही मोटे होते हैं लोग, और...

यूपी न्यूज

Agra News: Spurious fertilizer racket busted in Agra; 79 sacks of fertilizer seized, FIR registered against five individuals…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नकली खाद के बिजनेस का भंडाफोड़, बोलेरो पिकअप और ईको...

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

error: Content is protected !!