आगरालीक्स…. आगरा में शाम को मौसम खुशनुमा हो गया, जानतें हैं क्यों, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में बारिश हुई, कई जगह ओले गिरे, हाथरस में आंधी में एक की मौत हो गई।

आगरा में मौसम का मिजाज शाम को बदल गया, बादल छा गए, ऐसा मौसम हो गया कि आंधी आ सकती है लेकिन तेज हवा ही चली। आंधी नहीं आई, मौसम ठंडा हो गया। आगरा का बुधवार यानी 4 मई को अधिकतम तापमान 41.7 और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा।
हाथरस में आंधी और ओले, एक की मौत
आगरा से 60 किलोमीटर दूर हाथरस में दोपहर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश और ओले गिरे। हाथरस के सहपउ में आंधी से मकान की छत गिरने और दीवार गिरने से एक की मौत की खबर भी मीडिया में आई है।
अलीगढ़ और फिरोजाबाद में हुई बारिश
मौसम बदलने के साथ अलीगढ़ और फिरोजाबाद में बारिश हुई। इसके साथ ही आंधी आई लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावत नहीं आई है, गर्मी से हल्की राहत जरूर मिल गई।
मथुरा में गिरे ओले
बुधवार को मथुरा में कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, इससे तापमान में गिरावट आ गई।
आगरा में सात मई से लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में गुरुवार को तेज धूप निकलने से साथ ही तापमान भी बढ़ेगा। सात मई से आगरा में लू चलेगी और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।