आगरालीक्स…आगरा में रविवार को जुटेंगे प्रदेशभर से विप्र बंधु. रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने एवं सवर्ण आयोग का गठन करने सहित कई बिंदुओं पर होगा चिंतन, ब्रज माधुर्य का होगा विमोचन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कार्यसमिति की सभा का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में किया जाएगा। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डॉ. मधु भारद्वाज की सूचनानुसार सभा में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। वहीं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में सबका मार्गदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय और डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय मंत्री पंडित सुधीर कांत शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल रहेंगे। प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा, संरक्षक महेश शर्मा, सचिव डॉ. पंकज नगायच, मीडिया समन्वयक अनिल शर्मा, संयोजक रामकिशन शर्मा, दीप्ति भार्गव, डॉ. डीवी शर्मा, साधना भार्गव, डॉ. शिवानी चतुर्वेदी, अपूर्व शर्मा, शीलेंद्र शर्मा, सुनयन शर्मा और उमा शंकर मिश्र ने बैठक कर सभा की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया। मीडिया समन्वयक अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की सभा में रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने और सवर्ण आयोग का गठन करने के साथ ब्राह्मण समाज के हित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चिंतन किया जाएगा। साथ ही ब्रज माधुर्य का विमोचन भी किया जाएगा।