Tuesday June 6, 2023
Advertisement
Agraleaks Agraleaks

Breaking News

Mudiya Purnima 2023: Demand for record roadways buses from five

Woman dies after getting trapped in generator in band…#etahnews

World Test Championship: High voltage match between India and Australia

In the name of gold loan, miscreants cheated Canara Bank

Plan to run direct metro from New Delhi to Noida

Chandrodaya temple higher than Burj Khalifa will be built in

Earthquake in Jhajjar Haryana 12 KM depth, Magnitude 2.5 #haryana

Agra News : Dog attack on 5 year old child,

KPIMS Agra: Diarrhoea & Dehydration patient increases in Agra #agra

DBRAU, Agra : Self Study Report before NAAC evaluation #agra

Agraleaks Agraleaks
  • बिगलीक्स
  • यूपी न्यूज
  • देश दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • अपना शहर
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • मथुरा
    • फिरोजाबाद
    • मैनपुरी
    • हाथरस
  • ​क्राइम
  • फैशन
  • स्पोर्ट्स
  • एजुकेशन
  • बिजनेस
  • जॉब्स
  • It is expensive to build a house in the state including Agra, water charges according to Rs 50 square feet
  1. Home
  2. आगरा
  3. Agra News: 800 women put mehndi in the name of Shri Ram for Shri Ram Katha in Agra…#agranews
 Agra News: 800 women put mehndi in the name of Shri Ram for Shri Ram Katha in Agra…#agranews
आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: 800 women put mehndi in the name of Shri Ram for Shri Ram Katha in Agra…#agranews

by news April 1, 2023 0 Comment

आगरालीक्स…आगरा में 800 महिलाओं ने लगाई श्रीराम के नाम की मेहंदी. कोठी मीना बाजार में श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी. कल कलश यात्रा

जय श्रीराम सेवा समिति की ओर से होने जा रही श्री राम कथा से पूर्व महिलाओं में विशेष उमंग, उत्साह और भक्ति की भावना दिखाई दी। लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर उल्लास से परिपूर्ण हरित वस्त्रों में महिलाओं ने श्रीराम के नाम के मेहंदी अपने हाथों में लगाई और 2100 कलश सज्जा की। महिला संगीत की शुरुआत कुलभूषण गुप्ता राम भाई के निर्देशन में सजे रामदरबार की मंडली द्वारा की गई। समिति की महिलाओं ने एक के बाद एक मंच पर धमाकेदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

राम-सीता हाथो पर लिखवाया
मांगलिक गीतों के साथ पहले उन्होंने मंगल कलश सज्जा की। स्टील के कलशों को विभिन्न रंगों से सजाकर उनके अंदर सुपारी, इलायची, गंगाजल, सिक्का, हल्दी की गांठ रख ऊपर से नारियल रखा। उसके बाद चुनरी व कलावा लगा कर फूलों से सजाया। हर महिला के मन में भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था की झलक रही थी। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के कलात्मक मेहंदी लगाई। कई महिलाओं ने श्रीराम, सीता भी लिखवाया। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाए और नृत्य भी किया।

आयोजक डॉ. मृदुला कठेरिया ने बताया कि चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार में पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज 3 से 11 अप्रैल तक भगवान श्रीराम की कथा से नगरवासियो को कथा का रसपान कराएंगे। आज (रविवार) को कलश यात्रा रविवार को सुबह 8 बजे चिंताहरण मंदिर, जयपुर हाउस से निकाली जाएगी। इसमें 11 झांकियो और बेंड बाजो के साथ पांच हज़ार महिलाएं शामिल होंगी। जो चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार पर समाप्त होगी। पुरुष भी जय श्रीराम का जयघोष करते हुए शामिल होंगे। विभिन्न झांकियो के बाद अंत में राम दरबार का डोला होगा, जगह- जगह पर स्वागत व आरती उतारी जाएगी।

ये रहीं मौजूद
इस दौरान शालिनी जैन, निधि बंसल, रेखा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, भावना कुमारी, सुनीता अग्रवाल, ममता शर्मा, सोनी त्रिपाठी, ममता सिंघल, गौरव बंसल, केशव अग्रवाल, धन कुमार जैन, सुशीला चौहान आदि मौजूद रहे।

Share This:

  • 0
    Whatsapp
  • 0
    Facebook
  • 0
    Twitter
  • 0
    Telegram
Tags: 1 April 2023 Agra News Agra headlines Agra hindi news Agra latest news Agra Live news Agra news Agra News: 800 women put mehndi in the name of Shri Ram for Shri Ram Katha in Agra...#agranews agra online news Agra today news Agra update news
Previous post
Next post

news

editor

Search

RELATED Stories for you
टॉप न्यूज़ मथुरा

Mudiya Purnima 2023: Demand for record roadways

by news June 6, 2023

आगरालीक्स…मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू. आगरा सहित पांच जिलों से जाएंगी

एटा

Woman dies after getting trapped in generator

by news June 6, 2023

आगरालीक्स…बारात में नाचते—नाचते अचानक दूल्हे को छोड़कर भागने लगे लोग. फिर चंद लोगों की

Sports टॉप न्यूज़ देश दुनिया बिगलीक्स

World Test Championship: High voltage match between

by news June 6, 2023

नईदिल्लीलीक्स…भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला

About Us | Copyright © 2021 Agraleaks. All Right Reserved. | Design by Digikolorz Website Designing company in agra