Agra News : Birth-Death registration stop due to portal Upgradation#agra
Agra News: Vipra Chintan Shivir in Agra on 23th June at Sursadan…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में एकजुट होगा ब्राह्मण समाज. विप्र चिंतन शिविर में यूपी के एक हजार से अधिक लोग लेंगे भाग
ब्राह्मण समाज एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए काम करेगा। समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों के बीच जाकर जागरूकता कार्यक्रम योजित किए जाएंगे। वहीं समाज में हो रहे विघटन को रोकने के लिए एक संरक मण्डल भी बनाया जाएगा। इन सभी उद्देश्यों को दिशा देने के लिए 23 जून को सूरसदन में विप्र चिन्तन कार्यक्रम का योजन किया जा रहा है। यह जानकारी होटल लेमन ट्री में आयोजित शिविर के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा दी गई।
महर्षि परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। दोनों हाथ ऊपर उठाकर महर्षि परशुराम के खूब जयकारे गूंजे। गजेन्द्र शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि 23 जून को सूसदन में आयोजित होने जा रहे शिविर में एक हजार से अधिक लोग आगरा सहित अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, इटावा, झांसी से शिविर में भाग लेने पहुंचेंगे।
त्रयोदशी संस्कार को सूक्ष्म रूप से ही किया जाने के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर चिन्तन व उन्हें अमल में लाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में समाज पिछड़ता जा रहा है। घर की मजबूरी हो या कोई और संकट। हमको इसके बारे में भी चिंतन करना होगा जहां पहले 90 प्रतिशत समाज के बच्चे उच्च पदों पर रहते थे। आज की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। बेरोजगारी पर भी हमें सोचना होगा जो भी समाज के व्यापारी है, उन लोगो को पहले समाज के बच्चो को रोजगार देना होगा। जहां भी समाज की परशुराम जयंती निकलती है या अन्य कोई कार्यक्रम हो बढ़ के हिस्सा लेना होगा। सख्या बल दिखना चाहिए।
समाज के लोगों पर पूरे प्रदेश में झूठे मुकदमे लग रहे है उनकी हत्याएं हो रही है। इस पर एक आंदोलन की रूप रेखा बने ताकि शासन प्रशासन तक इसकी गूंज हो सके। दहेज रहित विवाह पर भी हमें सोचना होगा हम कहते तो एक इसपे अमल नहीं करते और जहां विवाह विघटन समाज में हो रहे है इसका एक सरक्षक मंडल बने ताकि वो इस तरह के विवाद को सुलझा सके। संजय शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, सुशील शर्मा, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, संजय तिवारी, विक्रांत बरुआ, पवन समाधिया, कुलदीप शुक्ला, अभिनव दीक्षित, यतीश लवानिया उपस्थित रहे.