आगरालीक्स…आगरा में एक साथ तीन घरों में चोरी. लाखों का माल पर हाथ साफ कर गए चोर, सुबह जागे तो उड़ गए होश
आगरा के फतेहपुर सीकरी में चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. गांव अरहेरा में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की. आंगन में सो रहे जब घर के लोग सुबह जागे और चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है. यह चोरी अरहेरा में रहने वाले वासुदेव पुत्र हिम्मत सिंह, लोकेंद्र पुत्र हिम्मत सिंह और रामनरेश पुत्र महिलाल के घर पर हुई. बताया जाता है कि चोरों ने पहले दोनों भाई वासुदेव और लोकेंद्र की अलमारी के लॉकर तोड़ आभूषण चोरी कर लिए और बाद में रामनरेश के घर चोरी की. रामनरेश की बेटी की गोद भराई हाल ही में हुई थी. चोर गोद भराई में आई सोने की अंगूठी, पायल और दो लाख रुपये कैश ले गए. सुबह परिवार के सदस्य जागे तो कमरों के ताले टूटे मिले. अलमारी का सामन बिखरा हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला है.