आगरालीक्स…. कोहरे के चलते ट्रेनें आंशिक निरस्त और दूरी कम की गई है। आज से ताजएक्सप्रेस झांसी तक नहीं चलेगी।

आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी, आगरा फोर्ट इंटरसिटी आंशिक निरस्त रहेगी, शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी।
दिल्ली से चलकर नई दिल्ली रानी लक्ष्मीबाई झांसी ताजएक्सप्रेस आगरा ग्वालियर होते हुए झांसी तक चलती है। मगर, कोहरे के चलते अब ट्रेन झांसी के बजाए ग्वालियर तक चलेगी। आज से ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर ग्वालियर तक ही जाएगी।
शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी इंटरसिटी
इसके साथ ही तीन दिसंबर से 26 फरवरी तक ट्रेनें आंशिक निरस्त की गई हैं। आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी, आगरा फोर्ट इंटरसिटी शनिवार और रविवार को नहीं चलेंगी।