आगरालीक्स ….आगरा में तापमान लगातार गिर रहा है, सुबह कोहरा छाने लगा है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में सुबह ठंडी हवा चलने के साथ ही कोहरा छा गया, धुंध और सर्द हवा के बीच बच्चे स्कूल जा रहे हैं। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, सामान्य से तीन डिग्री तापमान नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी।
11 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी मौसम में बदलाव नहीं होगा। 11 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा, सुबह ठंडी हवा चलेगी और दोपहर में धूप निकलेगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
06-Dec 11.0 24.0 Moderate Fog
07-Dec 11.0 24.0 Shallow Fog
08-Dec 11.0 24.0 Shallow Fog
09-Dec 10.0 23.0 Shallow Fog
10-Dec 10.0 23.0 Fog or Mist
11-Dec 10.0 23.0 Fog or Mist