आगरालीक्स… आगरा में प्रदूषण बढ़ने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगरा मेट्रो कारपोरेशन पर लगाया 29.50 लाख का जुर्माना। मेट्रो के निर्माण स्थलों पर मानकों का पालन न करने पर लगाया गया जुर्माना।

आगरा मेट्रो का काम चल रहा है, इसके लिए खोदाई भी की जा रही है, धूल कण न उड़ें और प्रदूषण न बढ़े इसके लिए मानक तय किए गए हैं। ऐसे में 19, 21 और 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगरा मेट्रो के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।
न पानी का छिड़काव, न चलाई एंटी स्मोक गन
निरीक्षण के दौरान टीम को मिला कि जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। एंटी स्मोक गन का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
78 दिन के लिए 29.50 लाख का जुर्माना
विश्वनाथ शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 78 दिनों का उल्लंघन करने के लिए 29.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।