Monday , 20 April 2026
Home बिजनेस Agra News: Winter collection fair held in Agra. Turkish pattern garments with four pocket blazers are attracting the youth…#agranews
बिजनेस

Agra News: Winter collection fair held in Agra. Turkish pattern garments with four pocket blazers are attracting the youth…#agranews

319

आगरालीक्स…आगरा में लगा विंटर कलेक्शन मेला. युवाओं को लुभा रहे चार पॉकेट वाली ब्लेजर के साथ टर्किश पैटर्न के परिधान. 60 से अधिक स्टॉल्स में भा रहे पार्टी वियर और इंडोवेस्टर्न ड्रेसेस

युवाओं को चार पॉकेट वाली ब्लेजर के साथ टर्किश पैटर्न वाले परिधान लुभा रहे हैं। पार्टी वेयर में परिधानों में इनकी डीमांड के साथ फाइव पीस (शर्ट, कोटी, बो, कोर्ट, पेंट) सेट की डिमांड भी खूब है। वहीं शेरवानी में फर्मे के पीस र हैंड एम्ब्रोइड्री परिधान चलन में हैं। रंगों की बात की जाए तो पेस्टर कलर सबसे अधिक डीमांड में हैं। वहीं महिलाओं के लिए पार्टी वेयर परिधानों में वेलवेट के क्रेज है। जिसमें कॉटन वेलवेट, शाइनिंग और डबल टोन (शेडेड) वेलवेट महिलाओं की खूबसूरती में खूब चार चांद लगा रहे हैं।

यह जानकारी आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन द्वारा कैलाश पुरी रोड स्थित होटल भावना क्लार्क में आयोजित तीन दिवसीय ऑटम विन्टर कलेक्शन फेयर 2025 (AUTUME WINTER COLLECTION फेयर 2025) में दूसरे दिन आयोजन समिति के सुनील जैन, शैलेष खंडेलवाल, गौरव जैन, डीके भसीन ने दी। आयोजित प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों में वेलवेट लुक का चलन बढ़ा है। इंडोवेस्टर्न की ज्यादा मांग है। प्रदर्शनी में 60 स्टॉल लगी है, जिसमें देश के विभिन्न शहरों (आगरा, बैंगलोर, पंजाब, दिल्ली, इंदौर, जबलपुर, लुधियाना, मुम्बई, कलकत्ता, गुजरात) के मैन्यूफैक्चरर द्वारा 60 स्टॉलें लगाई गईं। दूसरे दिन भी आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, ग्वालियर, मथुरा, धौलपुर, एटा सहित लगभग 500 से अधिक व्यापारियों ने आर्डर बुक किए।

इसमें बैंगलोर, लुधियाना, इंदौर, मुम्बई, कलकत्ता, सहित आगरा के मैन्यूफैक्चरर ने स्टॉलें लगाई हैं। प्रदर्शनी का समापन 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक डीके भसीन, अध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष शैलेश खंडेलवाल, सचिव गौरव जैन, सौरभ भसीन, संजय जैन, सौरभ जैन, सुशान्त जैन, दीपक पिपलानी, अमित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गोपाल जदवानी,मनोज चौधरी, विजय मेहता, उदित खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, रवि आसवानी, शुभम जैन, सुधांशु, राजेश मनशानी आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra Live News: Traders in Agra Warn of Agitation Against Trade License Fees…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों की नगर निगम को दो टूक—ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस...

बिजनेस

Agra News: Agra’s businessmen are worried – all packaging materials made from petroleum products have become 70% more expensive…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कारोबारियों की चिंता—पेट्रोलियम पदार्थों से बनने वाला सभी पैकिंग मैटेरियल...

बिजनेस

Agra News: Agra’s MGCO Legal Corporate Firm honored with 4 Awards in Fortune India Legal Excellence Awards 2025…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की MGCO Legal कॉर्पोरेट लॉ फर्म को फॉर्च्यून इंडिया अवार्ड्स में...

बिजनेस

Agra News: The Middle East war has increased the price of shoes by 10-20 percent…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जूते पर युद्ध का ‘टेंशन’ वाला असर. कई फैक्ट्रियों में...

error: Content is protected !!