Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स ED investigate Foreign Funding to Agra Illegal Conversion Racket#Agra
बिगलीक्स

ED investigate Foreign Funding to Agra Illegal Conversion Racket#Agra

338

आगरालीक्स…. आगरा के अवैध धर्मांतरण मामले में मनी लॉड्रिंग की जांच ईडी करेगी, आगरा पुलिस को छापे में सरगना अब्दुल रहमान को विदेशों से फंडिंग के दस्तावेज मिले हैं इसकी जांच की जा रही है। ( ED investigate Foreign Funding to Agra Illegal Conversion Racket#Agra)


आगरा के सदर के कारोबारी की दो बेटियों को पुलिस ने चार महीने बाद कोलकाता से बरामद किया। अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग ने कारोबारी की बेटी को अपने जाल में फंसाया, उसकी मदद से उसकी छोटी बहन को भी धर्मांतरण के ​जाल में फंसा लिया, दोनों बहन कोलकाता में रहने लगीं थी उनका निकाह कराने की तैयारी चल रही थी उससे पहले पुलिस ने दोनों बहनों को रेस्क्यू कर लिया। साथ ही गैंग के 10 लोग भी अरेस्ट किए हैं। पुलिस ने सोमवार को दिल्ली से सरगना अब्दुल रहमान को भी अरेस्ट कर लिया इससे पहले अवैध धर्मांतरण में बलरामपुर से छांगुर बाबा को अरेस्ट किया गया था उसे मिलने वाली विदेशी फंडिंग की जांच ईडी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,आगरा के विदेशी धर्मांतरण मामले में भी अवैध फंडिंग की जांच ईडी करेगी।
दिल्ली से सरगना अब्दुल चचा अरेस्ट
पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद से आगरा पुलिस ने अवैध तरीके से धर्मांतरण कराने वाले गैंग के सगना अब्दुल रहमान जिसे अब्दुल चचा कहते थे उसे अरेस्ट किया गया है उसके घर से धर्मपरिवर्तन से जुड़ी पुस्तक और सामग्री जब्त की गईंं है। अब्दुल रहमान मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है, उसका नाम महेंद्र पाल है उसने 1990 91 में धर्मपरिवर्तन किया था इसके बाद दिल्ली में रहने लगा और धर्मांतरण का बड़ा रैकेट चलाने वाले कलीम सिद्दीकी से जुड़ गया था ​कलीम सिद्दीकी को 2021 में अरेस्ट किया गया था इसके बाद जेल भेज दिया गया था उसके धर्मांतरण के काम को अब्दुल रहमान आगे बढ़ा रहा था।


रोहतक की युवती की गई रेस्क्यू
अब्दुल रहमान के घर से रोहतक की एक युवती को भी रेस्क्यू किया गया, युवती की रोहतक में गुमशुदगी दर्ज है। इस गैंग में और भी लोग हैं उनकी छानबीन की जा रही है।
धर्मांतरण गैंग में किए गए अरेस्ट
अब्दुल रहमान सरगना ​वर्तमान दिल्ली मूल निवासी फिरोजाबाद
आयशा (एस.बी. कृष्णा) - गोवा
अली हसन (शेखर रॉय) - कोलकाता
ओसामा- कोलकाता
रहमान कुरैशी- आगरा
अब्बू तालिब- खालापार, मुजफ्फरनगर
अबुर रहमान- देहरादून
मोहम्मद अली- जयपुर, राजस्थान
जुनैद कुरैशी- जयपुर
मुस्तफा (मनोज)- दिल्ली
मोहम्मद अली- जयपुर

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!