आगरालीक्स….Agra News: आगरा में पुलिस के पहुंचने पर होटल की पहली मंजिल से युवती के गिरने के मामले में ब्वॉय फ्रेंड और होटल के दो संचालकों को भेजा जेल। लोकल आईडी पर होटलों में कमरा देने पर सख्ती। ( Agra News: Woman Falls from first floor of Hotel, Three send to Jail#Agra )
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित होटल द हैवन में पुलिस को अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी, पुलिस मंगलवार को होटल में जांच के लिए पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही संचालक ने साइरन बजा दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। युवती होटल के कमरे में बाथरूम में छिप गई, बाथरूम का फर्श टूटा हुआ था, उस पर प्लाईबोर्ड पड़ा था, युवती के प्लाईबोर्ड पर पैर रखने से वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई। स्थानीय महिलाओं ने युवती को कपड़े पहनाए इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने ब्वॉय फ्रेंड सहित तीन को भेजा जेल
इस मामले में पुलिस के होटल के संचालक दहतोरा निवासी संतोष और गौतम के साथ ही युवती के कलाल खेरिया निवासी ब्वॉय फ्रेंड को पकड़ा था, तीनों को एसीपी कोर्ट में पेश किया गया। वहां से तीनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
लोकल आईडी पर कमरा देने पर पाबंदी
इस मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि होटल में लोकल आईडी पर कमरा देने में पाबंदी है, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। उधर, होटलों में स्थानीय युवक युवतियों को घंटों के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जाते हैं, पुलिस इस तरह के मामलों में भी कार्रवाई करेगी।