आगरालीक्स आगरा में महिला मित्र की हत्या के शक में तहसील कर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के बाह क्षेत्र की रहने वाली युवती नूरी दरवाजा क्षेत्र में रहकर तैयारी कर रही थी, उसकी तहसीलकर्मी से दोस्ती हो गई। दोनों मिलने लगे, युवती भी तहसील कर्मी के साथ उसके किराए के कमरे पर रुकती थी। पांच महीने पहले तहसील कर्मी की शादी हो गई। तहसील कर्मी की पत्नी को युवती के बारे में पता चला तो विवाद होने लगा और युवती भी तहसील कर्मी से शादी करने के लिए कहने लगी।
30 सितंबर से युवती लापता
युवती के परिजनों का आरोप है कि 30 सितंबर से कोई पता नहीं है। इससे पहले युवती तहसील कर्मी के कमरे में रुकी थी, एमएम गेट में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद जांच में युवती के तहसील कर्मी से संपर्क होने की जानकारी मिली। आशंका है कि युवती का शव बाह क्षेत्र में यमुना में फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी हई है। तहसील कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।