आगरालीक्स…Agra News : आगरा में छात्रा के होटल में रेप के बाद मंदिर में सात फेरे लिए, इसके बाद छात्रा का नंबर ब्लैक लिस्ट कर दूसरी जगह शादी कर ली। ( Agra News : Woman molested in hotel, Refuse to marry #Agra )
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली बीए की छात्रा ने पुलिस को बताया कि फतेहपुर सीकरी में रहने वाले रिश्तेदार ने डेढ़ साल पहले उसे जाल में फंसाया, उससे फोन पर बात करने लगा।
होटल में किया रेप
आरोप है कि अनिल ने उसे बहाने से सिकंदरा बोदला रोड के एक होटल पर बुलाया, वहां उसके साथ रेप किया, उसे समझा दिया कि शादी कर लेगा। शादी के बाद भी तो संबंध बनाए जाते हैं युवती ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया।
12 नवंबर को शादी करने की बात कहकर भेज दिया घर
युवती का कहना है कि आठ नवंबर को अनिल ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की, दो दिन बाद रजिस्ट्रेशन कराया। कहा कि उसके घर वाले तैयार हो गए हैं 12 नवंबर को उससे रीति रिवाज से शादी कर लेगा। इसके बाद युवती को उसके घर भेज दिया।
युवती का नंबर कर दिया ब्लैकलिस्ट
युवती ने घर पहुंचकर शादी की तैयार शुरू कर दी, 12 नवंबर को युवक शादी करने के लिए नहीं आया। फोन किया तो मिला नहीं क्योंकि उसका नंबर ही ब्लैक लिस्ट कर दिया। युवक ने दूसरी जगह से शादी कर ली, पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है।