आगरालीक्स …आगरा में मेट्रोमोनियल वेबसाइट से युवती का युवक से रिश्ता तय हुआ, रोका हो गया, इसके बाद युवती को युवक के झूठ का पता चला, युवती के शादी से इन्कार पर युवक भेज रहा गंदे मैसेज, मुकदमा।

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए पंजीकरण कराया था। तब बिहार के पटना के रहने वाले अमर्त्य श्रीवास्तव की प्रोफाइल देखी थी। इसके बाद बातचीत होने लगी। अमर्त्य ने बताया था कि कोविड-19 से माता, पिता और भाई, बहन की मौत हो गई थी। वह घर में अकेला है। अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है।
गुमराह कर कराया रोका।
एक दिन कॉल करके बताया कि उसकी मामी की तबीयत खराब है। कभी भी उनकी मौत हो सकती है। इसलिए जल्द से जल्द रोका करा लिया जाए। इस पर वह तैयार हो गई। 6 मई 2022 को रोका की रस्म कराई गई। इस दौरान अमर्त्य अकेला ही आया। उसके साथ कोई रिश्तेदार नहीं था। बाद में उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि अमर्त्य ने झूठ बोला था। सभी परिचित हैं।
मुकदमा किया गया दर्ज
इसकी जानकारी पर शादी से इनकार कर दिया। इस पर वह धमकी देने लगा। मोबाइल पर गंदे गंदे मैसेज भेजता। पीछा भी करता था। कई नोटिस भी भेज दिए हैं, जिससे वह परेशान हैं। मामले में जान से मारने की धमकी मानहानि और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।