आगरालीक्स…. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, 600 सीटों के लिए पहली मेरिट सूची दो से तीन अगस्त के बीच में जारी होगी।

सेंट जोंस कॉलेज में बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया बंद हो चुकी है। बीकॉम की मेरिट सूची भी जारी कर दी गई है। मगर, अभी बीए में प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि बीए में प्रवेश के लिए आवेदन अभी लिए जा रहे हैं, दो से तीन अगस्त के बाद पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।